ओहो! हद करदी अफरीदी तुमने.........

.
अगली बार भारत आने की सोचना भी नहीं वरना वो हाल  करेंगे कि......... जाने दो तुम क्या समझोगे वैसे भी  हम भारतीय तो छोटे दिल वाले हैं हाँ पर हात  और पैर बहुत बड़े है दुसरो की तोड़ने के लिए |
वैसे तुमने सही कहा अफरीदी, पाकिस्तानियों का दिल बहुत बड़ा होता है तभी तो देखो दुनिया भर के आतंकवादियों को पाल रहे है |
वैसे अफरीदी कोई बात नहीं तुम भी क्या कर सकते थे तुमको भी तो अपने मुल्क मैं जिन्दा रहना है | जबतक  कुछ बोलकर अपने देशवासियों को खुश नहीं करोगे तो तुम्हे रोटी कैसे मिलेगी |

बड़े दिल का एक उदहारण ये है कि तुम खुल कर फिक्सिंग करते हो और तुम्हारे देश के नेता सच बता देते हैं लेकिन हम भारतीय छोटे दिल वाले ऐसा कुछ करने की सोच भी नहीं सकते  |
वास्तव मैं तुम हम जैसे नहीं हो सकते |

जय हिंद जय भारत 
आगे पड़ें

जंग का मैदान तैयार है आने दो .........



भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफायनल की सारी तैयारियां हो चुकी है बस इंतज़ार है तो सिर्फ ३० तारीख  की घडी के २:३० बजने का |
बस इंतज़ार है ढाई बजने का और पाकिस्तान की हार देखने का |

पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी उपस्थित होंगे अपने मुल्क की टीम के साथ हार का दर्द बाटने के लिए और खिलाडियों को सँभालने के लिए और सँभालते सँभालते अगर गिलानी साहब पस्त हो गए तो हमारे  मनमोहन जी होंगे उन्हें सँभालने के लिए उपस्तिथ होंगे  |

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के साथ भी होने वाला है |
पहले कंगारुओं को धोया था अब चालबाजों को धोयेंगे |

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



शायद यहाँ अख्तर साहब तेंदुलकर से जुगाड़ लगा रहे होंगे की उन्हें कम मार दी जाये |


आगे पड़ें

मुन्ना बड़ा प्यारा ... पापा का दुलारा ...

चीन का तीन वर्षीय लु हाओ अपने पिता लु युन्चेंग की गोद में। तीन साल के लु का वजन साठ किलो है।
आगे पड़ें

और अब रेडिएशन का खतरा

भूकंप और सुनामी के कहर से जूझ रहे जापान पर अब विकिरण का खतरा आ गया है| भूकंप से छतिग्रस्त फुकुशिमापरमाणु सयंत्र का मुख्य रियेक्टर शनिवार दोपहर बाद धमाके से उड़ गया | विकिरण का एक बड़ा धुआं उड़ते हुए देखा गया जिससे बड़े पैमाने पर हानिकारक कैमिकल सीजियम का रिसाव हो गया | अधिकारीयों ने २० किलोमीटर के दायरे तक के लोगों को इलाका खली करने का आदेश दिया है और देश मैं परमाणु अलर्ट घोषित कर दिया गया है| अब तक १७०० लोग सुनामी से मर चुके है|
फुकुशिमा परमाणु सयंत्र में धमाका कूलिंग प्रणाली ख़राब हो जाने के कारन हुआ| धमाके के बाद कई अधिकारी घायल हो गए है|


आगे पड़ें

......और गुजर गयी पलायन संख्या 00000

वैसे तो आपने एलिएंस के बारे में कई किस्से और कहानियां सुनी होंगी लेकिन अब रुसी हवाई यातायात नियंत्रकों ने एक महिला एलियन की अवाक्स सुनने का दावा किया है | रूस के याकुत्सक हवाई अड्डे पर तैनात ATC कर्मियों के अनुसार एलिएंस उनसे बिल्ली की तरह बोली |

हवाई नियंत्रकों के मुताबिक याकुत्सक हवाई अड्डे पर स्थित ATC अधिकारी आपने हवाई चेत्र से गुजर रहे विमानों से संपर्क में थे तभी कक्ष में लगे मानिटर पर अचानक उन्हें तेज रफ़्तार से एक उड़न तश्तरी गुजरते हुए दिखी |
वेह ६ हजार मील प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ रही थी वो भी जमीन से ६४८९५ फीट ऊपर | इस दौरान वो अपनी दिशा भी बहुत तेजी से बदल रही थी | जब ATC अधिकारीयों ने उनसे संपर्क साधा तो जबाब भी आया | वेह महिला एलियन लगातार उनसे बिल्ली की आवाज़ में बात कर रही थी | हवाई अड्डे पर लगे रडार में UFO को अप्रत्याशित ऊंचाई पर उड़ते हुए देखा | जिस ATC कर्मी ने एलिएंस से बात करी उसने हवाई छेत्र  में उड़ रहे दुसरे विमान के विमान चालक से कहा की मैं एक महिला की आवाज़ सुन रहा हूँ | उस कर्मचारी की बात UFO के कारन बाधित हो गयी | कक्षा में लगे मानिटर ने उसे ००००० नाम दिया है क्युकी उस उड़न तश्तरी का कोई अधिकारिक नंबर नहीं था |
आगे पड़ें

लो जी हो गया शुरू २०११

अरे हाँ मैंने कहा २०११ शुरू हो गया| आप सोच रहे होंगे कि मुझे अब यानि की फरवरी मैं याद आ रहा है, अरे भाई मैं बात कर रहा हूँ क्रिकेट विश्व कप की |
भारत, बंगलादेश, और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस विश्व कप का उदघाटन बंगलादेश के ढाका में देर रात हो गया |
समारोह की शुरुआत शंकर एहसान लोय के थेमे सोंग "दे घुमा के" के साथ हुई |

उस समारोह की कुछ तस्वीरें प्रस्तुत हैं -

आतिशबाजी के साथ शुरुआत  होती हुई

कप्तान रिक्शे में बैठकर आते हुए 
१४ टीमों के कप्तान 
जमीन से २२०० फुट ऊपर असमान में रस्सी से बंधकर क्रिकेट खेलते हुए 
मशहुर गायक ब्रायन अपनी प्रस्तुति देते हुए 
विश्व कप ट्राफी की तस्वीरें लेते पत्रकार






आगे पड़ें

माना लोकतंत्र का जश्न - ताकि बना रहे लोकतंत्र

गुजरात में सोमवार, 14 फरवरी को खडि़या विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के दौरान मतदान करने आई 105 साल की जैनाब बीबी नजीर।

इंफाल में सोमवार, 14 फरवरी को कोंथोजम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के दौरान मतदान करने पहुंची महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती हुईं।
जय हिंद !!
आगे पड़ें
 

दुनिया मेरी नज़र से Copyright © 2012 |