अरे शर्म करो भारत सरकार, एक विदेशी आकार देश का भला करने में लगा है

ये तो बहुत ही शर्म की बात होती जा रही है कि  एक विदेशी आदमी जिसे हमारे देश के आम, गरीब और बीमार लोगों से कोई मतलब नहीं है फिर भी आकर करोडो रूपए दान देकर जाता है और संस्थाओं की मदद करता है। अरे कुछ तो शर्म कर लो भाई वरना हिंदुस्तान की बची कुची साख भी तुम लोग मिटटी में  मिला दोगे। जिस विदेशी आदमी की बात में  कर रहा हूँ वो और कोई नहीं दुनिया की जानी मानी हस्ती बिल गेट्स हैं। बिल गेट्स अभी कुछ दिन पहले ही भारत घूमने आये थे, और घूमने  के दौरान वो काफी लोगों के भावों से जुड़े। 
बिल गेट्स के पास बेशुमार दौलत है और उन्हें उसे सही कामों में लगाने में  कभी कोई परेशानी नहीं होती लेकिन अगर भारत सरकार को थोड़ी शर्म आये तो हमारे देश की साख के लिए बहुत अच्छा होगा।
आगे पड़ें

बंद करो ये भ्रष्टाचार के नारे, तुम खुद भी भ्रष्ट हो

बंद करो ये भ्रष्टाचार के नारे, तुम खुद भी भ्रष्ट हो। अगर अन्ना जी ने आन्दोलन शुरू किया तो सब के सब जाकर शामिल हो गए, करोडों की संख्या में भीड़ जमा करी एक जुट होकर बड़े बड़े गीत गए, भ्रष्टाचार के विरुध नारे लगाये, नेताओ को गलियां दी पर एक  सवाल पूछना चाहूँगा, कभी अपने अन्दर झांक कर देखा ?
जब कभी पोलिस के सिपाही पकड़ते है, ज्यादातर लोग कोशिश करते है कि रिश्वत देकर बच जाएँ तो मैं ये समझता हूँ कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। चलिए पोलिस  का उदाहरण छोड़िये जब भी कोई किसी सरकारी काम के लिए जाता है अगर उसका काम नहीं होता तो वो अपने आप रिश्वत  पेश करता है। 
भ्रष्टाचार किसी एक में नहीं है। ये भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ा लड्डू है जो की आम आदमी द्वारा बनाया गया है और उसे सरकारी कीड़े बड़े आराम से खा रहे है। 
बंद करिए ये नारे। इन नारों से उस लड्डू की मिठास कम नहीं होने वाली। अगर कुछ बदलना है तो पहले खुद को बदलिए। अगर किसी को इस लेख से आपत्ति है तो माफ़ कीजियेगा।
जय हिंद ! जय भारत !
आगे पड़ें

भारत सरकार से भविष्य की आशाएं

जिस तरह के हालात हमारे देश के दिख रहे है और रोज रोज न्यूज़ पर आ रहे आन्दोलनों की ख़बरों को सुनने के बाद मुझे तो अब यही लगने लगा है की अगर हालत ये ही रहे तो वो दिन ज्यादा दूर नहीं जब हमारे देश के हालात नीचे लगी तस्वीरों जैसे हो जायेंगे | इन तस्वीरों को बनाने वाले का नाम तो मैं नहीं जनता पर उसके हस्ताक्षर जरुर है इन तस्वीरों में हैं |
तो आइये देखते है वर्तमान स्तिथि की भारत सरकार द्वारा भारत का भविष्य -

हमारा राष्ट्रीय पशु कुछ ऐसा होगा -




हमारा राष्ट्रीय पक्षी कुछ ऐसा होगा -






इसके तो क्या कहने, जरा इस पर गौर फर्मायिए- 






ये हर नेता के जबान पर होगा - 




ये सारे नेताओं का मनपसंद खेल होगा जिसे बाद में राष्ट्रीय खेल की उपाधि मिल जाएगी -






इस के बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता -




आम आदमी की हालत कुछ ऐसे होगी - 


सरकार देखकर तो लगता है की ये हमारा वर्तमान ही है - 






अन्ना हजारे जैसे महान लोग ये चिल्लाते ही रहेंगे और नेता हंस हंस के मर जायेंगे - 




इन जनाब को कोई फाँसी नहीं होने वाली ये अपनी शान की जिंदगी जी रहे है और मुझे तो लगता है की ये अपनी मौत ही मरेंगे और हो सकता है की उस दिन भारत बंद का एलान हो जाये -

आगे पड़ें

आखिर ये पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज कब आयेगा


हालाँकि मैं यू ट्यूब पर हंसी मजाक की वीडियोस देखता हूँ लेकिन आज दिल ने कहा की देश भक्ति की वीडियोस देखी जाये तो सोचा सबसे पहले भारत के राष्ट्रगान से शुरू किया जाये, वीडियोस देखने का सिलसिला जारी था की अचानक एक बड़ी ही चौकाने वाली चीज़ स्क्रीन के सामने खुली, जिसका शीर्षक था "Great Slap to India". मन में सोचा की ये जरुर पाकिस्तानियों की हरकत है पर जब स्क्रीन शोट पर पर एक छोटे बच्चे की तस्वीर देखी तो मुझसे रहा नहीं गया और प्ले बटन पर क्लिक कर ही दिया और उसके बाद का नतीजा अगर आप देखना चाहे तो मैं उस विडियो को अपने पोस्ट मैं दल देता हूँ  -




मैं इस विडियो की रिपोर्ट कर चूका हूँ इसलिए हो सकता है जब तक आप इस विडिओ को देखे तब तक ये विडिओ हटा दी गयी हो तो मैं ही बता देता हूँ | दरअसल इस विडिओ में इस बच्चे के द्वारा कुछ ******* पाकिस्तानियों द्वारा भारत के खिलाफ अपशब्द कहे गए है | इस विडिओ को हटाने के साथ साथ मैंने एक कदम उठाया है आप भी अगर इस तरह की आपत्तिजनक कंटेंट देखें तो उसकी रिपोर्ट जरुर करें |
जय हिंद जय भारत !!!!!
आगे पड़ें

आगरा में जय हस्पताल में बम धमाका


सरकारी सूत्रों के अनुसार बम धमाका हल्का था (क्योकि नागरिक केवल घायल हुए) | सरकारी परंपरा का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से किया गया, इसके अतिरिक्त रेड अलर्ट भी जारी किया गया (जो शायद पहले नहीं था), सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया (शायद पहले सतर्क नहीं थी और मौज मस्ती में व्यस्त थी), आतंकी चौकसी बरतने को कहा गया (शायद कम नींद लेने को कहा गया) |
सदैव की भांति सहानुभूति व्यक्त की गयी और प्रतिवर्ष १५ अगस्त और २६ जनवरी मनाने के बाद अगले १५ अगस्त का इंतज़ार करने की तरह अगले बम धमाके के इंतज़ार में सरकारी कार्यवाही पूरी हुई |
यह जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है सहानुभूति व्यक्त करने और रेड अलर्ट जारी करने में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हमारा नाम आया है या नहीं |


आगे पड़ें

अन्ना के साथ सारा देश

यह तस्वीर दैनिक जागरण अख़बार से ली गयी है



अस्सी हजार से भी ज्यादा लोगो की रैली और हजारो लोगों का समर्थन रामलीला में है अब तो सरकार को झुकना ही पड़ेगा| शायद यह तस्वीर देख कर उनके कुछ समझ में आये| 
आगे पड़ें

अन्ना की आंधी

जब भी कभी आंधी चलती है तो लोग बचने के लिए हमेशा अपने घरों में छुप जाते है और तब तक अन्दर रहते है जब तक आंधी बंद नहीं हो जाती | अन्ना और सरकार के संग भी कुछ ऐसा ही है |
अन्ना अपनी क्रांती की आंधी पूरे देश में चला रहे है जिसके कारण डरे हुए भ्रष्ट नेता अपने अपने घरों में छुपे बैठे है और इस आंधी के रुकने का इंतज़ार कर रहे है पर उन्हें क्या पता कि ये आंधी रुकने नहीं वाली क्योंकि उस एक अन्ना के साथ १२० करोड़ अन्ना और खड़े है | 
हम और आप जैसे भारतीयों के लिए अनशन पर बैठे ७४ वर्षिय अन्ना हजारे आप लोगों से कुछ कहना चाहते है |
कृपया इस लिंक में दी हुई फाइल पड़ें | यह फाइल इंडिया अगेंस्ट करप्शन द्वारे जारी की गयी है |

आगे पड़ें

बुरा न मानो आखिर हम भी स्वतंत्र है



भ्रष्टाचार के आरोपियों को सरकार द्वारा बचाने की भरपूर कोशिश के बाद सर्वोच्च न्यायलय के हस्तक्षेप के कारण तिहाड़ जेल जाना पड़ा - बिचारी सरकार


भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज़ बुलंद करने वाली आम जनता के सदस्यों को तिहाड़ जेल भेजा गया - दबंग  सरकार 


जय हो !

" राष्ट्रीय भ्रष्ट पुरस्कारों की घोषणा स्वतंत्र दिवस पर की गयी |

भ्रष्ट रत्न - मनमोहन सिंह 
भ्रष्ट विभूषण - कलमाड़ी
भ्रष्ट भूषण - ऐ. राजा
भ्रष्ट श्री - कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम, मनीष तिवारी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह 

ब्रेकिंग न्यूज़ - पुरस्कार न मिलने से नाराज़ शिबू सोरेन, लालू यादव, शीला दीक्षित, ने आमरण अनशन प्रारंभ किया |
प्रणव मुख़र्जी, राहुल गाँधी ने काजू व् बीयर से अनशन तुडवा कर आगामी पुरस्कार हेतु नामांकरण करने का आश्वासन दिया है |
सोनिया गाँधी ने सरकार बचाने  हेतु भ्रष्टाचार पर सभी पार्टी सदस्यों व सहयोगी दलों को हिस्सा देने की बात कही इसके लिए सत्यव्रत चतुर्वेदी, विलासराव देशमुख, एम. करूणानिधि को अधिकृत किया | "
जय हो !

इस अवसर पर सरकार ने अच्छा भ्रष्ट समाज बनाने के लिए सभी भ्रष्टाचारियों से भय मुक्त होकर भ्रष्टाचार करने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचारियों की सुरक्षा के लिए कड़े इन्तेजाम किये जायेंगे एवं भ्रष्टाचार विरोधियों को चेतावनी दी की यदि भ्रष्टाचार के विरुद्ध सोचने की भी हिम्मत की तो हमारे तानाशाही क़दमों के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी | जय  हो !
आगे पड़ें

2015 की बैंक के बाहर लगा बोर्ड कुछ ऐसा होगा

Picture Captions
आगे पड़ें

पाकिस्तानी नहीं आ रहे बाज अपनी आदतों से

चाहे कुछ भी हो जाये ये नहीं सुधर सकते | औरों की तो छोड़ो बात ये तो अपनों को ही नहीं बक्शते | पाकिस्तानी पैरा मिलिट्री फोर्सिस ने एक निर्दोष नवयुवक को एक मामूली से मोबाइल चोरी के इलज़ाम में सरेआम दो गोली दाग कर जान  से मार  दिया | वो बिचारा खून से लथपत चिल्लाते हुए मर गया लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी | उसकी एक विडियो देखता हूँ 
आगे पड़ें

भारतीय प्रायदीप का लोकतंत्र



भारत में आधी रात में पांच हजार से अधिक महिलाओं बच्चो तथा  वृधो को आधी रात के अँधेरे में पांच  हजार से अधिक सशस्त्र बलों द्वारा मारा पीटा गया | पाकिस्तान में कुछ गिने चुने सशस्त्र बलों द्वारा एक निहत्ते नवयुवक को तथाकथित मोबाइल चोरी के आरोप में सरेआम गोली से मार  दिया गया | भारतीय लोकतंत्र ( राजतन्त्र ) धीरे धीरे पाकिस्तानी सभ्यता की ओर अग्रसर है |
जय हो !!!!!!
आगे पड़ें

आतंकी नौकरी चाहिए तो यहाँ आइये

जी हाँ आपने बिलकुल ठीक सुना है| क्या आपको आतंकी नौकरी की तलाश थी तो आपकी खोज खत्म हो गयी है |
ओसामा बिन लादेन जी की मौत के बाद अलकायदा के CEO यानि चीफ एक्सीक्यूटिव ऑफिसर 

का पद खाली है | इस पद के लिए काफी मारा मारी चल रही है अगर आप अपने आप को इस पद के काबिल समझते है तो आइये और अपनी प्रतिभा दिखाइए और शान भरी नौकरी ले जाइये |
इस पद के आलावा कई और पद भी खली है
कृपया अपनी कोशिशें तेज कर दें क्यूकि मिस्र का पूर्व सैन्य अधिकारी अलकायदा का हिस्सा बन्ने जा रहा है |
सैफ अल अदेल उर्फ़ मुहम्मद इब्राहिम मक्काबी अलकायदा का नेता बन्ने जा रहा है | वह अफगानिस्तान मे सोवियत संघ के खिलाफ संघर्ष में शामिल था | हांलाकि ओसामा का उत्तराधिकारी अब तक चुना नहीं गया है |
सैफ अल अदेल का नाम बड़े आतंकियों में शामिल है और अमेरिका ने इस पर पचास लाख डॉलर का इनाम भी रखा है |
आगे पड़ें

बरमूडा त्रिकोण एक भारी बाला



बरमुडा त्रिकोण आखिर है क्या आइये इसके बारे में और इसके इतिहास के बारे में जानते है |
बरमुडा त्रिकोण उत्तरी  अटलांटिक सागर के पच्शिमी भाग में स्तिथ है |
हांलाकि बरमुडा त्रिकोण किसी मैप पर उपस्थित नहीं है पर बरमुडा त्रिकोण अस्तित्व में है और दर्ज़नो जहाजो को अपने अन्दर समां चूका है |
जहाजो के गायब होने का कोई भी सही कारण आज तक पता नहीं चल पाया है | बरमुडा त्रिकोण का नाम सबसे पहले एक मैगजीन ने 1964 में उजागर किया था | 

बरमुडा त्रिकोण मे कई सरे हादसे हो चुके है| इनकी शुरुआत १४९२ में हुई जब क्रिस्टोफर कोलंबस इसके ऊपर से गुजर रहे थे |
पहले विश्व युध के दौरान भी कई जहाज गायब हुए थे, अमेरिकी नेवी जहाज भी गायब हुआ था | 
इन सब के पीछे कई लोग अपने अपने सुझाव देते है |


कोई कहता है की वहा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति बहुत ज्यादा है जिसके कारण ऐसा होता है | कुछ कहते है की वहा मीथेन गैस के बड़े गोलों के करना होता है | 

आज तक बरमुडा त्रिकोण के बारे में कोई भी सही कारण नहीं दे पाया है |
आगे पड़ें

ओसामा मरा या ओसामा की विचारधारा

ओसामा बिन लादेन नरक में यमराज से बोला एक  ISD कॉल करनी है |
यमराज - कहाँ 
लादेन - पाकिस्तान 
यमराज - मिला लो
ओसमा कॉल करने के बाद, कितना बिल हुआ
यमराज - कुछ नहीं 
ओसामा - क्यों
यमराज - नरक टू नरक फ्री है
___________________________________________________________________________

बेशक यांत्रिक हथियारों की ताकत से संपन्न अमेरिकी सेना ने ओसामा को म|र दिया पर क्या इस बात विश्वास किया जा सकता है कि पाकिस्तान कि जानकारी में यह ऑपरेशन नहीं था |
दरअसल पाकिस्तान ने ही पूरी योजना बना कर ओसामा को मरवाया है |
पाकिस्तान को मालूम था कि लादेन कहा रहता है पर पाकिस्तानी शासकों को अपनी जान प्यारी थी इसलिए ओसामा को खुद नहीं मारा एवं अमरीका से इस बात का नाटक करवाया कि पाकिस्तान को कुछ पता ही नहीं है|
इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि लादेन के घर के पास रहने वाले एक बच्चे का जब इंटरव्यू लिया जा रहा था तब उसने कहा कि, "जब गोलीबारी हुई तो लगा कि इंडिया ने अटैक कर दिया" | इस बात से यह पता चलता है कि पाकिस्तान की शिक्षण संस्थायों में कितना  ज्यादा भारत विरोधी जहर भरा जाता है |
आखिर आतंकवादी यही तो चाहते हैं, बचपन से ही आतंकवाद को बढावा दिया जाये|
इस विचारधारा को मरने का प्रयास विश्व की समस्त इंसानियत व लोकतंत्र समर्थकों को मिलकर करना चाहिए न की अमेरिका की तरह स्वार्थ परस्त नीतियों की तरह |
आगे पड़ें

अन्तरिक्ष की सैर की शुरुआत के 50 साल

यूरी गगारिन पहली अन्तरिक्ष सफल यात्रा के दौरान ......
अन्तरिक्ष की सफल यात्रा के पचास वर्ष पूरे होने पर अन्तरिक्ष आन्दोलन से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई | लेकिन पिक्चर अभी बाकि है मेरे दोस्त बहुत कुछ जानना है ..........
आगे पड़ें

ओबामा जी नहीं छोड़ेंगे अमेरिका पर राज

लो जी ओबामा साहब को अमेरिका से इतना प्यार हो गया की उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है |
साथ ही साथ उन्होंने अपने समर्थकों को चुनाव की तयारियां शुरू करने के लिए भी कह दिया है |
यह सन्देश उन्होंने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर भी दे दिया है|
तो ओबामा जी हमारी तरफ से बेस्ट ऑफ़ लक
आगे पड़ें

ओहो! हद करदी अफरीदी तुमने.........

.
अगली बार भारत आने की सोचना भी नहीं वरना वो हाल  करेंगे कि......... जाने दो तुम क्या समझोगे वैसे भी  हम भारतीय तो छोटे दिल वाले हैं हाँ पर हात  और पैर बहुत बड़े है दुसरो की तोड़ने के लिए |
वैसे तुमने सही कहा अफरीदी, पाकिस्तानियों का दिल बहुत बड़ा होता है तभी तो देखो दुनिया भर के आतंकवादियों को पाल रहे है |
वैसे अफरीदी कोई बात नहीं तुम भी क्या कर सकते थे तुमको भी तो अपने मुल्क मैं जिन्दा रहना है | जबतक  कुछ बोलकर अपने देशवासियों को खुश नहीं करोगे तो तुम्हे रोटी कैसे मिलेगी |

बड़े दिल का एक उदहारण ये है कि तुम खुल कर फिक्सिंग करते हो और तुम्हारे देश के नेता सच बता देते हैं लेकिन हम भारतीय छोटे दिल वाले ऐसा कुछ करने की सोच भी नहीं सकते  |
वास्तव मैं तुम हम जैसे नहीं हो सकते |

जय हिंद जय भारत 
आगे पड़ें

जंग का मैदान तैयार है आने दो .........



भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफायनल की सारी तैयारियां हो चुकी है बस इंतज़ार है तो सिर्फ ३० तारीख  की घडी के २:३० बजने का |
बस इंतज़ार है ढाई बजने का और पाकिस्तान की हार देखने का |

पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी उपस्थित होंगे अपने मुल्क की टीम के साथ हार का दर्द बाटने के लिए और खिलाडियों को सँभालने के लिए और सँभालते सँभालते अगर गिलानी साहब पस्त हो गए तो हमारे  मनमोहन जी होंगे उन्हें सँभालने के लिए उपस्तिथ होंगे  |

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के साथ भी होने वाला है |
पहले कंगारुओं को धोया था अब चालबाजों को धोयेंगे |

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



शायद यहाँ अख्तर साहब तेंदुलकर से जुगाड़ लगा रहे होंगे की उन्हें कम मार दी जाये |


आगे पड़ें

मुन्ना बड़ा प्यारा ... पापा का दुलारा ...

चीन का तीन वर्षीय लु हाओ अपने पिता लु युन्चेंग की गोद में। तीन साल के लु का वजन साठ किलो है।
आगे पड़ें

और अब रेडिएशन का खतरा

भूकंप और सुनामी के कहर से जूझ रहे जापान पर अब विकिरण का खतरा आ गया है| भूकंप से छतिग्रस्त फुकुशिमापरमाणु सयंत्र का मुख्य रियेक्टर शनिवार दोपहर बाद धमाके से उड़ गया | विकिरण का एक बड़ा धुआं उड़ते हुए देखा गया जिससे बड़े पैमाने पर हानिकारक कैमिकल सीजियम का रिसाव हो गया | अधिकारीयों ने २० किलोमीटर के दायरे तक के लोगों को इलाका खली करने का आदेश दिया है और देश मैं परमाणु अलर्ट घोषित कर दिया गया है| अब तक १७०० लोग सुनामी से मर चुके है|
फुकुशिमा परमाणु सयंत्र में धमाका कूलिंग प्रणाली ख़राब हो जाने के कारन हुआ| धमाके के बाद कई अधिकारी घायल हो गए है|


आगे पड़ें
 

दुनिया मेरी नज़र से Copyright © 2012 |