भारत सरकार से भविष्य की आशाएं

जिस तरह के हालात हमारे देश के दिख रहे है और रोज रोज न्यूज़ पर आ रहे आन्दोलनों की ख़बरों को सुनने के बाद मुझे तो अब यही लगने लगा है की अगर हालत ये ही रहे तो वो दिन ज्यादा दूर नहीं जब हमारे देश के हालात नीचे लगी तस्वीरों जैसे हो जायेंगे | इन तस्वीरों को बनाने वाले का नाम तो मैं नहीं जनता पर उसके हस्ताक्षर जरुर है इन तस्वीरों में हैं |
तो आइये देखते है वर्तमान स्तिथि की भारत सरकार द्वारा भारत का भविष्य -

हमारा राष्ट्रीय पशु कुछ ऐसा होगा -




हमारा राष्ट्रीय पक्षी कुछ ऐसा होगा -






इसके तो क्या कहने, जरा इस पर गौर फर्मायिए- 






ये हर नेता के जबान पर होगा - 




ये सारे नेताओं का मनपसंद खेल होगा जिसे बाद में राष्ट्रीय खेल की उपाधि मिल जाएगी -






इस के बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता -




आम आदमी की हालत कुछ ऐसे होगी - 


सरकार देखकर तो लगता है की ये हमारा वर्तमान ही है - 






अन्ना हजारे जैसे महान लोग ये चिल्लाते ही रहेंगे और नेता हंस हंस के मर जायेंगे - 




इन जनाब को कोई फाँसी नहीं होने वाली ये अपनी शान की जिंदगी जी रहे है और मुझे तो लगता है की ये अपनी मौत ही मरेंगे और हो सकता है की उस दिन भारत बंद का एलान हो जाये -

आगे पड़ें

आखिर ये पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज कब आयेगा


हालाँकि मैं यू ट्यूब पर हंसी मजाक की वीडियोस देखता हूँ लेकिन आज दिल ने कहा की देश भक्ति की वीडियोस देखी जाये तो सोचा सबसे पहले भारत के राष्ट्रगान से शुरू किया जाये, वीडियोस देखने का सिलसिला जारी था की अचानक एक बड़ी ही चौकाने वाली चीज़ स्क्रीन के सामने खुली, जिसका शीर्षक था "Great Slap to India". मन में सोचा की ये जरुर पाकिस्तानियों की हरकत है पर जब स्क्रीन शोट पर पर एक छोटे बच्चे की तस्वीर देखी तो मुझसे रहा नहीं गया और प्ले बटन पर क्लिक कर ही दिया और उसके बाद का नतीजा अगर आप देखना चाहे तो मैं उस विडियो को अपने पोस्ट मैं दल देता हूँ  -




मैं इस विडियो की रिपोर्ट कर चूका हूँ इसलिए हो सकता है जब तक आप इस विडिओ को देखे तब तक ये विडिओ हटा दी गयी हो तो मैं ही बता देता हूँ | दरअसल इस विडिओ में इस बच्चे के द्वारा कुछ ******* पाकिस्तानियों द्वारा भारत के खिलाफ अपशब्द कहे गए है | इस विडिओ को हटाने के साथ साथ मैंने एक कदम उठाया है आप भी अगर इस तरह की आपत्तिजनक कंटेंट देखें तो उसकी रिपोर्ट जरुर करें |
जय हिंद जय भारत !!!!!
आगे पड़ें

आगरा में जय हस्पताल में बम धमाका


सरकारी सूत्रों के अनुसार बम धमाका हल्का था (क्योकि नागरिक केवल घायल हुए) | सरकारी परंपरा का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से किया गया, इसके अतिरिक्त रेड अलर्ट भी जारी किया गया (जो शायद पहले नहीं था), सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया (शायद पहले सतर्क नहीं थी और मौज मस्ती में व्यस्त थी), आतंकी चौकसी बरतने को कहा गया (शायद कम नींद लेने को कहा गया) |
सदैव की भांति सहानुभूति व्यक्त की गयी और प्रतिवर्ष १५ अगस्त और २६ जनवरी मनाने के बाद अगले १५ अगस्त का इंतज़ार करने की तरह अगले बम धमाके के इंतज़ार में सरकारी कार्यवाही पूरी हुई |
यह जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है सहानुभूति व्यक्त करने और रेड अलर्ट जारी करने में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हमारा नाम आया है या नहीं |


आगे पड़ें

अन्ना के साथ सारा देश

यह तस्वीर दैनिक जागरण अख़बार से ली गयी है



अस्सी हजार से भी ज्यादा लोगो की रैली और हजारो लोगों का समर्थन रामलीला में है अब तो सरकार को झुकना ही पड़ेगा| शायद यह तस्वीर देख कर उनके कुछ समझ में आये| 
आगे पड़ें

अन्ना की आंधी

जब भी कभी आंधी चलती है तो लोग बचने के लिए हमेशा अपने घरों में छुप जाते है और तब तक अन्दर रहते है जब तक आंधी बंद नहीं हो जाती | अन्ना और सरकार के संग भी कुछ ऐसा ही है |
अन्ना अपनी क्रांती की आंधी पूरे देश में चला रहे है जिसके कारण डरे हुए भ्रष्ट नेता अपने अपने घरों में छुपे बैठे है और इस आंधी के रुकने का इंतज़ार कर रहे है पर उन्हें क्या पता कि ये आंधी रुकने नहीं वाली क्योंकि उस एक अन्ना के साथ १२० करोड़ अन्ना और खड़े है | 
हम और आप जैसे भारतीयों के लिए अनशन पर बैठे ७४ वर्षिय अन्ना हजारे आप लोगों से कुछ कहना चाहते है |
कृपया इस लिंक में दी हुई फाइल पड़ें | यह फाइल इंडिया अगेंस्ट करप्शन द्वारे जारी की गयी है |

आगे पड़ें

बुरा न मानो आखिर हम भी स्वतंत्र है



भ्रष्टाचार के आरोपियों को सरकार द्वारा बचाने की भरपूर कोशिश के बाद सर्वोच्च न्यायलय के हस्तक्षेप के कारण तिहाड़ जेल जाना पड़ा - बिचारी सरकार


भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज़ बुलंद करने वाली आम जनता के सदस्यों को तिहाड़ जेल भेजा गया - दबंग  सरकार 


जय हो !

" राष्ट्रीय भ्रष्ट पुरस्कारों की घोषणा स्वतंत्र दिवस पर की गयी |

भ्रष्ट रत्न - मनमोहन सिंह 
भ्रष्ट विभूषण - कलमाड़ी
भ्रष्ट भूषण - ऐ. राजा
भ्रष्ट श्री - कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम, मनीष तिवारी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह 

ब्रेकिंग न्यूज़ - पुरस्कार न मिलने से नाराज़ शिबू सोरेन, लालू यादव, शीला दीक्षित, ने आमरण अनशन प्रारंभ किया |
प्रणव मुख़र्जी, राहुल गाँधी ने काजू व् बीयर से अनशन तुडवा कर आगामी पुरस्कार हेतु नामांकरण करने का आश्वासन दिया है |
सोनिया गाँधी ने सरकार बचाने  हेतु भ्रष्टाचार पर सभी पार्टी सदस्यों व सहयोगी दलों को हिस्सा देने की बात कही इसके लिए सत्यव्रत चतुर्वेदी, विलासराव देशमुख, एम. करूणानिधि को अधिकृत किया | "
जय हो !

इस अवसर पर सरकार ने अच्छा भ्रष्ट समाज बनाने के लिए सभी भ्रष्टाचारियों से भय मुक्त होकर भ्रष्टाचार करने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचारियों की सुरक्षा के लिए कड़े इन्तेजाम किये जायेंगे एवं भ्रष्टाचार विरोधियों को चेतावनी दी की यदि भ्रष्टाचार के विरुद्ध सोचने की भी हिम्मत की तो हमारे तानाशाही क़दमों के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी | जय  हो !
आगे पड़ें

2015 की बैंक के बाहर लगा बोर्ड कुछ ऐसा होगा

Picture Captions
आगे पड़ें
 

दुनिया मेरी नज़र से Copyright © 2012 |