गेम खेलो और दुआएं लो

जाहिर है आज के समय में लोग अपना काम  करते करते बोर हो जाते है तो वो अपना मन लगाने के लिए गेम या गाने सुनते है ताकि वो अपना मन लगा सके तो आप एक गेम खेल सकते है जिससे आप अन्न की कमी से जूझ रहे देशों के लोगों की अन्न मुहैया करा सकते है | खेल के साथ साथ आपको दुआएं भी मिलेंगी | इस गेम को खेलने के लिए आपको जरा भी पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे बस गेम ढंग से खेलना होगा | इस गेम को आप www.freerice.com |
यहाँ आपको शब्दों के सही अर्थ बताने होंगे | प्रत्येक सही अर्थ बताने पर वेबसाइट चावल के १० दाने यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम को दान कर देगी |
गेम में पूछे जाने वाले शब्द के साथ ४ विकल्प भी दिए जायेंगे जिनमे से एक सही होगा | चावल भेजने के लिए धन साईट पर विज्ञापन देने वाली कंपनियां उपलब्ध कराएंगी | इस वेबसाइट को २००७ मैं जॉन ब्रीन ने लॉन्च किया था |

1 comment:

हम आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतज़ार करेंगे

 

दुनिया मेरी नज़र से Copyright © 2012 |